फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   firing by child of ateek ahamad

पूर्व सांसद ने बेटे से करवाई थी फायरिंग, बढ़ेगी मुश्किल!

Mon, 25 Jan 2016 08:03 AM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 08:03 AM IST
विज्ञापन
firing by child of ateek ahamad

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हमेशा अपने नए कारनामों के जरिए सुर्खियों में रहने वाले अतीक अहमद इस बार एक शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से अपने नाबालिग बेटे से फायरिंग कराने को लेकर चर्चा में है।

विज्ञापन


रविवार को भी पूरे दिन यह वीडियो चर्चा में रहा। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों तक में इसे खूब दिखाया गया। हालांकि इस मामले में जिले के पुलिस अफसर चुप्पी साधे हुए है। उनका कहना है कि वीडियो मिले तो इसकी फोरेंसिक जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


अतीक अहमद शहर पश्चिमी से पांच बार विधायक और एक बार फूलपुर से सांसद रह चुके हैं। राजूपाल हत्याकांड में सीबीआई जांच के आदेश से जहां अतीक  के लिए परेशानी बढ़ी है, उसके ठीक दूसरे दिन अतीक के नाबालिग बेटे के शादी समारोह में हवाई फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल हो जाने से अतीक चौतरफा घिर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड में फंसे थे अतीक

firing by child of ateek ahamad

लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर सुर्खियां बन गया। हाईकोर्ट ने पहले से ही हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है। साथ ही किसी दूसरे के लाइसेंसी शस्त्र से फायरिंग नियम विरुद्ध है। ऐसे में फायरिंग का यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

25 जनवरी 2005 को ही शहर पश्चिमी के विधायक राजूपाल को सुलेम सराय में गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद उनके भाई पूर्व विधायक अशरफ समेत कई लोग नामजद हुए।

इस घटना के ठीक 11 साल बाद सीबीआई जांच के आदेश से राजूपाल की पत्नी और शहर पश्चिमी की विधायक पूजा पाल को जरूर उम्मीद जगी है कि उनके पति के हत्यारोपियों को सजा मिलेगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed