फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   firing beween supporters and police in panchayat election

पंचायत चुनाव में नारेबाजी से बिगड़ा माहौल, फायरिंग

Tue, 13 Oct 2015 06:21 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
firing beween supporters and police in panchayat election

(Demo Pic)

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनाव धीरे धीरे खूनी रुख अख्तियार करते दिख रहे हैं। मेरठ के रार्धना में मंगलवार दोपहर एक प्रत्याशी के पक्ष में की गई नारेबाजी के बाद माहौल ऐसा बिगड़ा कि दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। कुछ देर बाद ही दोनों पक्ष में
आमने सामने फायरिंग होने लगी।

मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर पुलिस पर भी फायरिंग की गई। जिसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए हवाई फायरिंग कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। मामले में अभी किसी के चोटिल होने की खबर नहीं आई है।
विज्ञापन


वाकया मेरठ जिले के किठौर थाने के रार्धना गांव का है। जहां प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के पुत्र नवाजिश शाहिद वार्ड 31 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं। नवाजिश के पिता शाहिद मंजूर किठौर विधानसभा से ही विधायक हैं। उनके सामने बसपा समर्थित प्रत्याशी रार्धना गांव निवासी वसीम जब्बार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी कार्रवाई

firing beween supporters and police in panchayat election

बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर सपा के पूर्व मेरठ शहर अध्यक्ष हाजी इसरार सैफी दस बारह गाड़ियों के काफिले के साथ नवाजिश के पक्ष में प्रचार करने के लिए रार्धना गांव पहुंचे थे। इसी दौरान उनके समर्थकों ने नवाजिश और शाहिद मंजूर के पक्ष में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसका जब्बार पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। तनातनी बढ़ी तो दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

इसी दौरान बसपा समर्थित जब्बार पक्ष की ओर से किसी ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर तब तक किठौर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर आमने सामने डटी भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया। लेकिन हंगामा करने वालों के हौसले इस कदर बुलंद थे कि पुलिस पर भी फायरिंग की गई।

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की तो आरोपी भाग निकले। खबर लिखे जाने तक गांव में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबल पहुंच चुके थे। फिलहाल मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed