फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   firing and murder in merrut court.

मेरठ कचहरी में सरेआम बदमाश को भूना

Fri, 05 Sep 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 05 Sep 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
firing and murder in merrut court.

बदमाशों ने कचहरी में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर ऊधम गैंग के शूटर की हत्या कर दी। शूटर को जिला कारागार से करनावल के ट्रिपल मर्डर केस की गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था।

विज्ञापन


परिजनों ने योगेश भदौड़ा की पत्नी, भाई और भतीजे समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वारदात में एक चाय वाला घायल हो गया।

बागपत जिले के वाजिदपुर गांव निवासी नितिन उर्फ गंजा (28) पुत्र राजेंद्र सिंह को हेड कांस्टेबल पूरन सिंह और देवराज सेशन हवालात से एडीजे-11 की कोर्ट में लेकर जा रहे था। डीजे कोर्ट के पास बदमाशों ने नितिन पर हमला बोल दिया। एक बदमाश ने उसे पीछे से सटाकर गोली मारी।
विज्ञापन


फायरिंग होते देख दोनों सिपाही हथकड़ी छोड़कर भागे। नितिन ने भी जान बचाने के लिए सेशन हवालात की तरफ दौड़ लगाई। तभी तीन बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। बदमाशों की गोली से चाय ले जा रहा राजेश भी घायल हो गया। वारदात से कचहरी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ले जाते समय हुआ हमला

firing and murder in merrut court.

लहूलुहान हालत में नितिन सेशन हवालात तक पहुंचकर गिर पड़ा। वकीलों ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाद पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल ले गई, जहां नितिन ने दम तोड़ दिया।

वारदात की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी जोन आलोक शर्मा, एसएसपी ओंकार सिंह, एसपी सिटी और तमाम थानेदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

नितिन के चचेरे भाई अश्वनी की तहरीर पुलिस ने योगेश की पत्नी सुमन, भाई विश्वास, भतीजे नितिन निवासी भदौड़ा और सतपाल की पत्नी सरला, बेटे विनय, राकेश पुत्र प्रेम के खिलाफ केस दर्ज किया।

एसपी सिटी ओमप्रकाश ने बताया कि नितिन गंजा के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं। हत्या के मामले में दो हफ्ते पहले ही बागपत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को किया निलंबित

firing and murder in merrut court.

नितिन गंजा योगेश भदौड़ा और ऊधम सिंह की गैंगवार में मारा गया। करीब एक साल पहले करनावल में ऊधम गैंग के तीन लोगों की हत्या हुई थी। इसमें योगेश भदौड़ा समेत कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। नितिन वारदात का गवाह था।

हाल में योगेश और ऊधम के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी, लेकिन नितिन इसके लिए राजी नहीं था।

इसके अलावा भी वाजिदपुर गांव में नितिन के परिवार की सतपाल से खूनी रंजिश चल रही थी। इसमें दोनों पक्षों से कई लोग मारे जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक नितिन ऊधम गैंग का शूटर है, जबकि सतपाल पक्ष के साथ योगेश भदौड़ा है।

दोनों सिपाही निलंबित
एसएसपी ने वारदात के दौरान नितिन को छोड़कर भागने वाले दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उधर, एसपी सिटी ओमप्रकाश ने बताया कि नितिन गंजा के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं। हत्या के मामले में दो हफ्ते पहले ही बागपत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed