{"_id":"3d98c5d5becae5f8e0127d55fbd7242d","slug":"fire-in-two-naval-ships","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में पनडुब्बी सिंधुरक्षक डूबी, कई मौतों की आशंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई में पनडुब्बी सिंधुरक्षक डूबी, कई मौतों की आशंका
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 14 Aug 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई स्थित नौसेना के बेस पर मंगलवार देर रात विस्फोट के बाद आग लगने से पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक डूब गई। नौसेना के तीन अधिकारियों समेत 18 सैनिकों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को घटना के बारे में सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना का जायजा लेने के लिए वह भी मुंबई जा रहे हैं।
हाल ही में अपग्रेड हुई थी आईएनएस सिंधुरक्षक
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंधुरक्षक पनडुब्बी पर विस्फोट और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही नौसेना और मुबंई के दमकल कर्मचारियों ने बचाव व राहत अभियान शुरु कर दिया।
रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, विस्फोट के बाद सिंधुरक्षक पनडुब्बी तट पर ही डूब गई। उसका केवल एक सिरा ही दिखाई दे रहा है। पनडुब्बी और जवानों को बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है।
नौसेना प्रमुख डी के जोशी भी आज मुंबई पहुंच गए हैं।
गौरतलब है कि तीन-चार माह पहले ही इस पनडुब्बी को रूस से उन्नत करा कर लाया गया था।