फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fire in mumbai building, seven dead

मुंबई की एक इमारत में लगी आग, सात की मौत

Sun, 07 Jun 2015 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 07 Jun 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
fire in mumbai building, seven dead

मुंबई के पवई क्षेत्र में शनिवार देर शाम को एक इमारत में भीषण आग लग गई।

विज्ञापन


लेक होम नाम की इस इमारत की 14 वीं मंजिल पर धुआं उठा और देखते ही देखते आग की लपटों ने 15वीं मंजिल को चपेट में ले लिया।

इसमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग बुरी तरह से झुलस गए। देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया।

मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक पवई के चांदीवली स्थित लेक होम सोसाइटी के फेज 3 की 21 मंजिली इमारत की 14वीं और 15वीं मंजिल पर आग लगी।


घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।

आग में झुलसे मरीजों को पवई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक को ऐरोली स्थित नेशनल बर्न्स सेंटर में उपचार के लिए ले जाया गया है।

आग बुझाते समय एक दमकल कर्मी के भी झुलसने की खबर है लेकिन उसे खतरे से बाहर बताया गया है। हाल ही में मुंबई के कालबादेवी में भी आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें दमकल कर्मी समेत कई लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed