फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fire in kathgodam roadways

आग का गोला बनी रोडवेज बस, जलकर हुई राख

Mon, 21 Sep 2015 07:51 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन
fire in kathgodam roadways

नैनीताल से दिल्ली जा रही काठगोदाम रोडवेज डिपो की बस में स्पार्किंग से आग लग गई। लपटे उठने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने बस को हाईवे किनारे खड़ी करके सवारियों को नीचे उतारा। देखते ही देखते बस ने आग के गोले जैसा रूप ले लिया। सीटें, टायर आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। कुछ सवारियों का सामान भी जल गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। काठगोदाम डिपो की एसी बस (यूके07पीए-1593) शनिवार देर रात सवारियां लेकर नैनीताल से दिल्ली जा रही थी। बस में दो महिलाओं समेत करीब 25 सवारियां थीं। यात्री गहरी नींद में थे।
विज्ञापन


नैनीताल हाईवे पर ईसानगर पुलिस चौकी पार करने के बाद बस जैसे ही नया गांव स्थित मन्नत गार्डन के पास पहुंची कि इंजन में स्पार्किंग से आग लग गई। चालक सरफराज ने आग लगते ही शोर मचाते हुए बस को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और गेट खोल दिया। यात्रियों में हड़कंप मच गया। परिचालक दीपक कुमार निवासी काठगोदाम ने सभी सवारियों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई

fire in kathgodam roadways

अफरातफरी के दौरान हल्द्वानी के रामपुर रोड निवासी राकेश सिंह का बैग और चमोली के गैरसैंण निवासी गंगा सिंह का बैग बस में ही छूट गया। उनके मुताबिक बैग में 25 हजार रुपये, कपड़े, लैपटॉप था।

चालक और परिचालक ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक को दोनों ओर रोक दिया। जिला मुख्यालय से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

तब तक बस जलकर राख हो चुकी थी। बस का अगला टायर भी फट गया। हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने दूसरी बस से सभी सवारियों को गंतव्य को भेज दिया। चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

बस में सिर्फ एक गेट, हुई परेशानी

fire in kathgodam roadways

शनिवार रात नैनीताल हाईवे किनारे जली काठगोदाम डिपो की एसी बस में मात्र एक ही गेट था, जो अगले हिस्से में था। बस में न कोई इमरजेंसी गेट था और न ही इमरजेंसी खिड़की थी।

एक गेट होने के कारण यात्रियों को बस से बाहर निकलने में दिक्कत हुई। यही कारण रहा कि हल्द्वानी निवासी राकेश और चमोली निवासी गंगा सिंह आदि यात्रियों का कुछ सामान बस में ही छूट गया।

क्षेत्र में शनिवार रात एक बजे रोडवेज बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर दोनों ओर से ट्रैफिक को रोक दिया। इस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस ने बस की आग बुझने के बाद दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। उधर, रविवार को भोट क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर मिलक बिचौला के पास रोडवेज बस और टैंपो की टक्कर के बाद भी एक घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारु कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed