{"_id":"dca09793643058c3790c9d7f5ea5a488","slug":"fire-in-indian-airlines","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर भारतीय विमान में लगी आग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एयरपोर्ट पर भारतीय विमान में लगी आग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Mar 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से 182 लोगों के साथ काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे इंडिगो एयरलाइन के एक विमान में आग लग गई। इस घटना में हालांकि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित आपातकालीन द्वार से बाहर निकाल लिया गया। इस एयरबस 320 विमान के दाहिने ब्रेक के पास लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
एयरलाइन ने कहा कि 175 यात्रियों, एक बच्चा और चालक दल के छह सदस्यों के साथ विमान त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सामान्य तरीके से उतरा।
लेकिन ग्राउंड इंजीनियरों ने विमान में आग और धुआं देखा और उन्होंने तुरंत सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान खाली करने को कहा।
81 सेकंड में सभी को विमान से बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जांच के मुताबिक लैंडिंग के दौरान कड़ा ब्रेक लगाने से आग लगी। इस कारण हाइड्रोलिक में लीक हो सकता था। डीजीसीए मामले की पूरी जांच करेगा।
विज्ञापन