फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fire in hindu temple in pak.

पाक के सिंध में हिंदू मंदिर को लगाई आग

Sun, 23 Nov 2014 12:15 PM IST
एजेंसी/कराची
एजेंसी/कराची Updated Sun, 23 Nov 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
fire in hindu temple in pak.

पाकिस्तान के दक्षिण सिंध सूबे में अज्ञात व्यक्ति ने एक छोटे हिंदू मंदिर में आग लगा दी। इसके विरोध में हिंदुओं और सियासी दलों ने प्रदर्शन किए। यह हिंदू मंदिर हैदराबाद के बाहरी इलाके तांदो मोहम्मद खान जिले में स्थित है। पाकिस्तान हिंदू परिषद के एक नेता रमेश वंखवानी ने बताया, ‘बृहस्पतिवार देर रात इस हिंदू मंदिर पर हमला कर इसमें रखी मूर्ति और धार्मिक ग्रंथ को जला कर राख कर दिया गया। हमें नहीं मालूम कि इस हरकत के पीछे कौन है। हालांकि पुलिस ने हमारी शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।’

विज्ञापन


वंखवानी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने मंदिर को आग लगाने के बाद चार लोगों को दो मोटरसाइकिलों पर फरार होते देखा। वरिष्ठ पुलिस अफसर नसीम आरा पनवहर ने कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस हादसे के तुरंत बाद चार लोगों को दो मोटरसाइकिलों पर इलाके से फरार होते देखा। नसीम ने बताया कि ये लोग मंदिर पर हमले में शरीक बताए जाते हैं।
विज्ञापन


नसीम ने इस हमले को ज्यादा तूल न देते हुए ‘डॉन’ अखबार से कहा, ‘जिस जगह आग लगाई गई पक्की तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि वह मंदिर ही था। यह मूर्तियों को रखने के लिए बनाया गया एक ऊंचा मंच था। इस साल के शुरू में मंदिरों पर हमलों के मद्देनजर हमने इस मंदिर के पुजारियों से इसकी चारदीवारी को ऊंचा कराने को कहा था। हमने इस मंदिर के पुजारियों से यह भी कहा कि वे इसमें पवित्र हिंदू ग्रंथों और मूर्तियों को न ही रखें तो बेहतर होगा। हिंदू पंचायत के नेताओं डॉ. गिरधारी लाल मिर्चोमल गल, बाबू पटेल और मोहन लाल ने इस मंदिर को आग लगाए जाने की इस घटना को दंगों को भड़काने की साजिश बताया है। इन हिंदू नेताओं ने धैर्य बरत कर इस तरह की कोशिशों को नाकाम करने का वादा किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ तांदो मोहम्मद खान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सिंध के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ज्ञानचंद के भतीजे मोहन लाल ने कहा कि  मंदिर को आग के हवाले किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को मंत्री ने वहां मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी थी। उन्होंने बताया कि मंदिर की दीवार बमुश्किल तीन से चार फुट उंची है। इसमें एक छोटा दरवाजा लगा है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि पुलिस ने स्थानीय हिंदू बाशिंदों से मंदिर की उंची चारदीवारी के लिए कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।


इस बीच, विभिन्न राष्ट्रीय दलों के कार्यकर्ताओं और हिंदू समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय की सुरक्षा और गुनाहगारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इन सभी का कहना था कि इस तरह की घटनाओं का मकसद हिंदुओं को प्रताड़ित करना और उन्हें डरा कर सिंध के लिए पलायन करना है।  इसी साल 28 मार्च को भी फतेह चौक हैदराबाद में एक छोटे हिंदू मंदिर को जला दिए जाने के बाद हिंदुओं ने बड़े प्रदर्शन किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed