{"_id":"b6f6f4c0-17ba-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"fire-in-falaknuma-express-2-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन बनी फलकनुमा एक्सप्रेस, 2 मरे ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बर्निंग ट्रेन बनी फलकनुमा एक्सप्रेस, 2 मरे
गुलबर्गा/एजेंसी
Updated Tue, 16 Oct 2012 11:25 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद से सोलापुर जा रही एक यात्री ट्रेन की एक बोगी में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य यात्री घायल हो गए। आग एक स्टेशन पर ठहराव के दौरान लगी। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फलकनुमा पैसेंजर ट्रेन की जिस बोगी में आग लगी उसमें 15 यात्री सवार थे।
ट्रेन करीब 12.30 बजे यहां पहुंची और अचानक बोगी में आग लग गई। 6 यात्रियों ने बोगी से कूदकर अपनी जान बचाई। बुरी तरह से झुलसने से मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
कुछ यात्री नवरात्र के चलते महाराष्ट्र के तालजापुर में होने वाले भवानी उत्सव में शामिल होने जा रहे थे। एसपी प्रवीण मधुकर, रेलवे पुलिस अधिकारियों और जिला इंचार्ज मंत्री रेवूनायक बेलमागी ने घटनास्थल का दौरा किया।