फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fire in Dubai's Hotel Near Burj Khalifa.

दुबई: नए साल के जश्न से पहले पांच सितारा होटल में आग

Fri, 01 Jan 2016 06:14 AM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 06:14 AM IST
विज्ञापन
Fire in Dubai's Hotel Near Burj Khalifa.

नए साल के जश्न के मौके पर दुबई के एक होटल में आग लगने की खबर है।यह भीषण आग पांच सितारा होटल 'द एड्रेस डाउन टाउन' में लगी, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ही है।

विज्ञापन


आग इतनी जबरदस्त थी कि होटल की इमारत के काफी ऊपर तक ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। हालांकि, इस दुर्घटना में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

इस खबर की पुष्टि करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि वह इस होटल के पास ही थे, जब यह आग लगी।

उमर अब्दुल्ला ने की पुष्टि

Fire in Dubai's Hotel Near Burj Khalifa.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की ये लपटें एक हजार फीट तक ऊंची उठ रही हैं। इस इमारत में कुछ ही देर बाद नए साल का जश्न शुरू होने वाला था।

मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि होटल में यह आग आतिशबाजी की वजह से ही लगी होगी।

बुर्ज खलीफा के पास चश्मदीदों ने बताया है कि होटल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। होटल के आस-पास अफरा तफरी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed