फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fire in cracker's shop in rajasthan

पटाखों की दुकान में आग, सात की मौत

Fri, 24 Oct 2014 09:00 AM IST
नारायण बारेठ/जयपुर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
नारायण बारेठ/जयपुर से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Fri, 24 Oct 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
fire in cracker's shop in rajasthan

राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में पटाख़ों की थोक की दुकान में आग से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने बीबीसी को बताया, "बाड़मेर ज़िले के बालोतरा क़स्बे में आग से सात लोगों की मौत हुई है जिनमें पाँच एक ही परिवार के हैं।"

घटना बाड़मेर ज़िले के बालोतरा क़स्बे के गौर चौक में मध्यरात्री के बाद हुई।

दीवाली पर फ़ैंसी सामान की एक दुकान में लाइसेंस लेकर बेचने के लिए पटाख़े रखे हुए थे।

पटाख़ों की इस दुकान में जब आग लगी तब शटर बंद थे और माना जा रहा है कि दुकान के अंदर लोग सो रहे थे।

सूचना मिलने पर तुरंत अग्निशमन दस्ते को भेजा गया। लेकिन आग में फँसे लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस के मुताबिक कुछ घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू कर लिया गया।

बीते हफ़्ते आंध्र प्रदेश में पटाखा फ़ैक्ट्री में हुए धमाके में 17 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed