{"_id":"430aec50ba8ea237d55a9441f9caae89","slug":"fire-in-a-market-at-bhiwandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवंडी: फर्नीचर बाजार में आग से 8 की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भिवंडी: फर्नीचर बाजार में आग से 8 की मौत
एजेंसी/ठाणे
Updated Sat, 27 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एक फर्नीचर बाजार में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार देर रात लकड़ी के एक गोदाम में लगी आग आसपास के गोदामों तक फैल गई। जिसे बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
भिवंडी के नारपोली पुलिस के मुताबिक रहनाल के माडवी परिसर स्थित लकड़ी के एक गोदाम में आग लगने की सूचना शुक्रवार को देर रात करीब ढाई बजे मिली थी, जो पास के कबाड़ी गोदाम सहित तीन अन्य गोदामों तक फैल गई।
विज्ञापन
घटना में आठ लोगों की मौत हो गई ओर तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं। भिवंडी के मुख्य दमकल अधिकारी नितिन चह्वाण ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दर्जन भर दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
इस दौरान दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में एक के अलावा सभी मरने वालों की पहचान कर ली गई है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।