फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fire at Make In India programme in Mumbai

बाल-बाल बचे सीएम-अमिताभ, मंच पर लगी आग

Mon, 15 Feb 2016 03:25 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
Fire at Make In India programme in Mumbai

मेक इन इंडिया के तहत मुंबई में रविवार रात को आयोजित एक कार्यक्रम में आग लग गई। गिरगांव चौपाटी पर शुरू हुए महाराष्ट्र रजनी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच अचानक धू-धूकर जल उठा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और मंच जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


यह आग उस समय लगी जब अभिनेत्री  पूजा सावंत अपने सहयोगी कलाकारों के साथ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोककला लावणी नृत्य पेश कर रही थीं। हादसे के वक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत बिग बी जैसी दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


गिरगांव चौपाटी पर महाराष्ट्र रजनी का कार्यक्र म सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति के बाद शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम में करीब 60 देशों के प्रतिनिधि और 15 से 20 हजार दर्शक उपस्थित थे। राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे जैसे राजनीतिक दिग्गज सहित अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, आमिर खान, विवेक ओबेराय जैसी फिल्मी हस्तियां भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




समुंद्र के कारण और भड़की आग

Fire at Make In India programme in Mumbai

आग लगने पर फायर ब्रिगेड तुरंत हरकत में आया। दमकल विभाग की 16 गाडियां और छह टैंकर की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। फायर ब्रिगेड के बड़े अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मंच पर मौजूद करीब 80 कलाकारों सहित सेट के अंदर दूसरे कार्यक्रम की तैयारी में लगे कलाकारों को वहां से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और विदेशी प्रतिनिधियों सहित दिग्गज हस्तियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। महाराष्ट्र रजनी की शुरुआत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भाषण से शुरू हुआ। उसके बाद फिल्म अभिनेत्री व सांस हेमा मलिनी ने गणेश वंदना पर नृत्य पेश किया।

अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र का गौरव गीत गाया और उसके बाद लावणी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति शुरू हुई जबकि विवेक ओबेराय मंच का संचालन कर रहे थे। उसके बाद सोनाक्षी सिन्हा भी कार्यक्रम पेश करने वाली थीं।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed