{"_id":"cbe09f1eff331465b801f9cab73ce3d7","slug":"fir-registered-against-tarun-tejpal-of-tehelka","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजपाल पर कसा कानूनी शिकंजा, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेजपाल पर कसा कानूनी शिकंजा, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोजी पत्रकार और तहलका पत्रिका के संपादक तरुण तेजपाल पर सहकर्मी के यौन उत्पीड़न मामले में कानूनी शिकंजा कस गया है।
विज्ञापन
गोवा पुलिस तेजपाल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की तैयारी कर रही है। गृह मंत्रालय ने गोवा सरकार से रिपोर्ट तलब की है, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है।
गैरजमानती मामला होने के कारण तेजपाल की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। कई महिला संगठनों और भाजपा, जदयू सहित राजनीतिक दलों ने तेजपाल को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए कमेटी के गठन के फैसले पर आलोचना झेलने के बाद तहलका प्रबंधन ने भी हथियार डाल दिए हैं। आंतरिक जांच से पीछे हटते हुए प्रबंधन ने कहा है कि पीड़ित पत्रकार पुलिस में शिकायत के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन
उधर, तेजपाल ने चुप्पी तोड़ी है। बयान जारी कर उन्होंने पुलिस को सहयोग करने के साथ घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि तहलका में काम करने वाली एक युवती ने तेजपाल पर गोवा के एक होटल में दो बार गंभीर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।
कई सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशनों को अंजाम देकर तहलका मचाने वाले तेजपाल की गिरफ्तारी तय हो गई है। गोवा पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तहलका प्रबंधन से पीड़ित पत्रकार के बयान की कापी के साथ मामले से जुड़े सभी दस्तावेज मांगे हैं।
गोवा पुलिस जल्द ही तेजपाल से पूछताछ के लिए दिल्ली आएगी। वह घटना वाले होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में व्यस्त है। इस संबंध में उसने दिल्ली पुलिस से भी मदद मांगी है। चूंकि बलात्कार का मामला गैरजमानती है, इसलिए गोवा पुलिस पूछताछ के बाद तेजपाल को गिरफ्तार कर सकती है।
उधर, शुक्रवार को तेजपाल के खिलाफ सरगर्मी बढ़ गई। कई महिला संगठनों, राजनीतिक दलों ने तेजपाल को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की तो राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोवा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। गृह मंत्रालय ने गोवा सरकार से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की।