फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fir on misa bharti

लालू की बेटी मीसा ने तोड़ी ईवीएम, एफआईआर दर्ज!

Thu, 17 Apr 2014 07:16 PM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Thu, 17 Apr 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
fir on misa bharti

पटना के पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बूथ नंबर 34 पर कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार को ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) तोड़ दी।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के मुताबिक राजद प्रमुख मीसा भारती समेत तकरीबन 20 लोगों के खिलाफ ईवीएम तोड़ने का मामला दर्ज कराया गया है।

गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती यहां से उम्मीदवार हैं।

मीसा के खिलाफ एफआईआर

fir on misa bharti

मीसा को भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव से कड़ी चुनौती मिल रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मीसा भारती मौके पर मौजूद थीं।

दूसरी ओर मीसा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने घेर लिया था और अंदर बैठकर बटन दबा रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों ने उनके साथ हाथापाई की और वोटिंग मशीन को तोड़ दिया।

पटना के चुनाव अधिकारी आर लक्ष्मणन ने कहा कि वह मामले को देख रहे हैं। मीसा भारती के खिलाफ पटना के बीहटा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed