फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   FIR may be filed against governer ramnaresh yadav on vyapam scam.

राज्यपाल रामनरेश यादव के खिलाफ FIR दर्ज

Tue, 24 Feb 2015 03:44 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 24 Feb 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
FIR may be filed against governer ramnaresh yadav on vyapam scam.

मध्य प्रदेश के हाई प्रोफाइल व्यापमं घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने मंगलवार को राज्यपाल राम नरेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में कोई भी कानूनी बाधा नहीं है। इस बात को एसआईटी के प्रमुख जस्टिस चंद्रेश भूषण ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था।

कल एसआईटी और एसटीएफ की संयुक्त बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि राज्यपाल सहित किसी भी विशिष्ट व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में कोई बाधा नहीं है। बता दें कि हाईकोर्ट की हरी झंडी मिलने के बाद एसआईटी प्रमुख ने दोनों जांच एजेंसियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इसमें आगे के एक्शन प्लान पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

इतिहास में पहली बार राज्यपाल के खिलाफ FIR

FIR may be filed against governer ramnaresh yadav on vyapam scam.

सूत्रों ने बताया कि एसटीएफ के जांच अधिकारी डीएस बघेल सोमवार को अवकाश पर थे। यदि राम नरेश यादव अपने पद पर बने रहते हैं तो मध्य प्रदेश के इतिहास का यह पहला मामला होगा कि भ्रष्टाचार को लेकर किसी राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

इस बीच, सूबे के नए राज्यपाल के नाम को लेकर अटकलें भी शुरू हो गई हैं। इस मामले में जिस तेजी के साथ राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है, उससे सियासी प्रेक्षक भी हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed