{"_id":"44d6ee2fd4749abd22bfce859e4175d5","slug":"fir-lodge-against-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पर कसा शिकंजा, दो एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल पर कसा शिकंजा, दो एफआईआर दर्ज
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Sat, 15 Mar 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात पुलिस ने कथित तौर पर टोल टैक्स न चुकाने पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के काफिले के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अरविंद पिछले सप्ताह नरेंद्र मोदी के विकास के वादों की पड़ताल करने गुजरात आए थे।
गुजरात पुलिस ने कहा है कि केजरीवाल के काफिले के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। पहली शिकायत पाटन जिले के थाने में दर्ज कराई गई है।
यहां के वरही टोल बूथ के कर्मचारी मुकेश गढ़वी की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि ‘आप’ का 20 कारों का काफिला बगैर कोई टैक्स दिए पार हो गया।
वरही थाने के दरोगा जे एन जडेजा ने बताया कि 5 मार्च को कच्छ से राधनपुर जाते समय केजरीवाल के काफिले में शामिल कारों में से किसी ने भी टोल टैक्स नहीं चुकाया था। केजरीवाल के काफिले के खिलाफ धारा 188 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
हालांकि शिकायत में किसी व्यक्ति का जिक्र नहीं किया गया है। इसी तरह की शिकायत सामखिलाई टोल बूथ के कर्मचारी जे एन जडेजा ने दर्ज कराई है।
जडेजा का कहना है कि इस टोल बूथ से केजरीवाल का 15 कारों का काफिला गुजर गया लेकिन उन्होंने कोई टैक्स अदा नहीं किया।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने पांच और छह मार्च को गुजरात के कच्छ और पाटन जिले का दौरा किया था। उनका कहना था कि वह नरेंद्र मोदी की ओर से गुजरात के विकास के बारे में किए जा रहे दावों की पड़ताल करने आए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले गुजरात सरकार के वित्त मंत्री और प्रवक्ता नीतिन पटेल ने कहा था कि केजरीवाल और गुजरात के आप नेताओं ने तीन जगहों पर टोल टैक्स नहीं चुकाया।