फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   FIR filed against the giriraj kishore

सोनिया पर बोलकर फंसे बड़बोले गिरिराज, लग गया झटका

Thu, 02 Apr 2015 06:30 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against the giriraj kishore

अपने बड़बोले बयानों के चलते लगातार भाजपा और केन्द्रीय सरकार को मुश्किलों में डालते रहने वाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर इस बार सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद फंसते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्षा पर अति विवादित टिप्पणी के बाद गिरिराज सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। नवादा से भाजपा सांसद गिरिराज के खिलाफ मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया गया था।
विज्ञापन


जिसमें उन पर सोनिया गांधी पर की गई टिप्पण को रंगभेद और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताते हुए केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ मुकदमा दायर करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में एक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से की गई शिकायत के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

क्या कहा था गिरिराज ने

FIR filed against the giriraj kishore

बता दें कि बुधवार को बिहार के हाजीपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर वह इटली के बजाय नाइजीरिया की होती तो राजीव गांधी शायद ही उनके शादी करते और तब वह कांग्रेस अध्यक्षा भी नहीं बन पातीं।

इस दौरान गिरिराज ने राहुल गांधी की तुलना लापता हुए मलेशियाई विमान से भी कर दी थी। गिरिराज का यह बयान सामने आते ही बवाल शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख उन्होंने माफी मांगकर किसी तरह पिंड छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर दी।

दिल्‍ली में उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों और महिला संगठनों ने उनके बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed