{"_id":"124c7f2814f7db63c4e294b71dd02ce7","slug":"fir-against-salman-khan-colors-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के चक्कर में फंसे सलमान खान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिग बॉस के चक्कर में फंसे सलमान खान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
रुपहले पर्दे पर अपनी धमाकेदार फिल्मों और निजी जिंदगी में अक्सर विवादों के घेरे में आने के लिए मशहूर बॉलीवुड स्टार सलमान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल बिग बॉस सीरियल की मेजबानी का जिम्मा संभाल रहे सलमान खान और कलर्स चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान और कलर्स पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। यह केस हैदराबाद के पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।
वकील एमए कावी अब्बासी ने बताया कि मोहम्मद फसीहुद्दीन ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट से संपर्क साधा और इस मामले पर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए दबाव बनाया। एफआईआर के मुताबिक कलर्स चैनल और बिग बॉस ने जन्नत और जहन्नुम के रूप में दो अलग-अलग इलाके बांटे थे। इस्लाम में जन्नत और जहन्नुम को पवित्र माना गया है और इस शो के दौरान इनका मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
यह मामला मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है।
हाल में बिग बॉस एक और विवाद में फंसा था। सीरियल में हिस्सा लेने वाली एक मॉडल सोफिया हयात ने एक दूसरे प्रतिभागी अरमान कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
अरमान कोहली को इसकी वजह से बिग बॉस से बाहर आना पड़ा और अगले रोज वह लौटे।