फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fir against mla's son in kolkata hit and run case

वायु सेना अधिकारी को टक्कर मारने वाले आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज

Mon, 18 Jan 2016 02:42 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
fir against mla's son in kolkata hit and run case

महानगर में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान वायुसेना के जवान को टक्कर मारने वाले कार चालक सांबिया सोहराब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रविवार को पूर्व राजद विधायक व तृणमूल कांग्रेस नेता मोहम्मद सोहराब के पुत्र सांबिया पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद स्थानीय अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
विज्ञापन


सांबिया को शनिवार देर रात महानगर के पार्क सर्कस इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसने 13 जनवरी की सुबह साढ़े छह बजे रेड रोड़ इलाके में गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान अपनी कार से अभिमन्यु गौड़ नामक एक वायुसेना अधिकारी को टक्कर मार दी थी। इससे गौड़ की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में था सांबिया

fir against mla's son in kolkata hit and run case

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, लेकिन उसने बार-बार यही कहा कि वह उस दिन कार नहीं चला रहा था। उसने मौके पर मौजूद होने से इंकार कर दिया। वह खुद को बेकसूर बता रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे से पहले वाली रात को सांबिया ने बंदरगाह इलाके में अपने दोस्तों के साथ देर रात तक शराब पी थी।

वह पूरे नशे में था और हादसे के समय वही कार चला रहा था। सांबिया के दोस्तों ने भी पुलिस को दिए बयान में शराब पार्टी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed