फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   FIR against congress worker in Amethi

'मैं कुमार विश्वास को गोली मार दूंगा'

Sun, 20 Apr 2014 01:41 AM IST
Updated Sun, 20 Apr 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
FIR against congress worker in Amethi

कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद मिश्रा द्वारा प्रियंका वाड्रा से ‘आप’ नेता कुमार विश्वास को गोली से उड़ाने की बात कहने के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे कुमार विश्वास ने प्रियंका के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, उनके प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे और पार्टी कार्यकर्ता विनोद मिश्र पर जाने से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज न होने पर कुमार विश्वास दिल्ली सरकार के दो पूर्व मंत्रियों सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज समेत करीब 100 समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

देर शाम विनोद मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज होने पर ही विश्वास कोतवाली से वापस लौटे। उधर, पुलिस ने विश्वास व उनके 100 समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्रियंका के सामने दी थी धमकी

FIR against congress worker in Amethi

कुमार विश्वास द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार प्रियंका वाड्रा 15 अप्रैल को अमेठी आईं थीं। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी गेस्ट हाउस जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद मिश्र ने प्रियंका से कहा था कि ‘दीदी कुमार विश्वास राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहा है, मैं उसे गोली मार दूंगा’। चैनलों पर खबर चलने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

शुक्रवार दोपहर विश्वास समर्थकों के साथ गौरीगंज कोतवाली पहुंचे। जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज करने की बात से नाराज समर्थकों के साथ विश्वास कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

गाजियाबाद से पार्टी प्रत्याशी शाजिया इल्मी भी धरने में शामिल हुईं। देर शाम विनोद मिश्रा के खिलाफ जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed