फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fir against amir khan in varansi

असहिष्णुता पर दिए बयान के चलते आमिर और किरण को दंडित करने की मांग

Thu, 26 Nov 2015 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी/ अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी/ अलीगढ़ Updated Thu, 26 Nov 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
fir against amir khan in varansi

फिल्म अभिनेता आमिर खान द्वारा असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान के मामले में यूपी के वाराणसी में शिवपुर के मीरापुर बसही निवासी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने बुधवार को एसीजेएम षष्टम अंकुर शर्मा की अदालत में परिवाद दाखिल किया है।

विज्ञापन


परिवादी ने आमिर खान एवं उनकी पत्नी को तलब कर दंडित किए जाने का अनुरोध किया है। परिवादी ने कहा की 23 नवंबर को नई दिल्ली में दिए गए सार्वजनिक बयान में आरोपी ने कहा था कि देश में बीते कुछ माह से घोर असुरक्षा का भय व आतंक का माहौल है। वह बच्चों के भविष्य के प्रति आशंकित हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी किरण राव ने उन्हें देश छोड़ने की सलाह दी थी। उनके बयान से देश के नागरिकों में भय, असुरक्षा व आतंक का माहौल उत्पन्न हुआ गया है। आरोप लगाया कि आमिर खान ने अपनी फिल्म पीके में हिंदुओं की भावनाओं को आघात पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवादी ने परिवाद में अखबारों की कटिंग के साथ शपथ पत्र भी दाखिल किया है। आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को आईपीसी की धारा 506, 500, 124 ख और 298 के तहत तलब कर दंडित किए जाने का अनुरोध किया गया है।

रहमान के खिलाफ तहरीर

fir against amir khan in varansi

वहीं इसी मुद्दे पर संगीतकार एआर रहमान द्वारा आमिर खान के समर्थन में दिए गए बयान पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी कड़ा रुख जताया है। बुधवार को इस सिलसिले में महासभा के पदाधिकारियों ने एआर रहमान सहित फिल्म अभिनेता आमिर खान-शाहरुख खान के खिलाफ यूपी के अलीगढ़ में गांधीपार्क थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें सीधे-सीधे आरोप लगाया कि इस तरह के बयान देश को विभाजित करने और नफरत फैलाने की साजिश के तहत जारी किए जा रहे हैं।

महासभा के महानगर अध्यक्ष सचिन शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कट्टरपंथी विचारधारा के लोग देश में खुद को असुरक्षित महसूस करने का बयान दे रहे हैं। इससे ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं कि देश में हर तरफ नफरत का माहौल बन जाए। इसी क्रम में संगीतकार एआर रहमान का बयान आया है कि उनके परिवार ने भी देश से बाहर जाने की बात कही थी। असुरक्षा की वजह से उनके कई प्रोग्राम रद हुए हैं।

जबकि चार दिन पूर्व वह सपा सुप्रीमो के जन्म दिवस पर सैफई नाचते गाते देखे गए थे। इससे पहले शाहरुख खान व आमिर खान भी इसी तरह का बयान देकर देश की अखंडता पर प्रहार कर चुके हैं। यह व्यक्ति जाने माने संगीतकार व कलाकार हैं। इनकी बयानबाजी राष्ट्रद्रोही व्यक्ति द्वारा रची गई साजिश है।

इन तीनों पर देश के विभाजन, नफरत फैलाने, विकास में बाधा बनने संबंधी असहिष्णुता का माहौल पैदा करने की कोशिश के तहत राष्ट्रद्रोही गतिविधियों में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से शामिल रहने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। एसओ गांधीपार्क के अनुसार प्रकरण में तहरीर मिली है। जांच व कार्रवाई के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed