Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Finish trial of lawmakers within one year: Supreme Court

'साल भर में पूरी हो जनप्रतिनिधियों के केस की सुनवाई'

Mon, 10 Mar 2014 04:21 PM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
Finish trial of lawmakers within one year: Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपने एक अहम फैसले में सभी निचली अदालतों को आदेश दिया है कि वे विद्यायकों व सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामलों की सुनवाई एक साल के भीतर पूरा करें। अगर जरूरी हो तो इसके लिए रोजाना मामले की सुनवाई की जाए।

विज्ञापन


कोर्ट ने यह आदेश एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में कोर्ट से आग्रह किया गया था कि जिन व्यक्तियों पर गंभीर अपराध का आरोप हैं, उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य फैसले में अपराधियों के जेल में रहते हुए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। कोर्ट का यह फैसला राजनीति के अपराधीकरण के विरुद्ध महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

विधि आयोग ने भी की थी सिपारिश

Finish trial of lawmakers within one year: Supreme Court

ऐसा करने में विफल होने पर निचली अदालतें संबंधित हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को मामले की रिपोर्ट करें। मुख्य न्यायाधीश चाहें तो मामले को देखते हुए उसकी अवधि बढ़ा सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय विधि आयोग की उस रिपोर्ट पर आधारित है जिसमें कहा गया है कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद से संबंधित व्यक्ति के चुनाव लड़ने में रोक लगनी चाहिए। हालांकि सरकार ने इस प्रावधान के दुरुपयोग की आशंका के आधार पर विरोध किया।

विधि आयोग ने कोर्ट से कहा था कि इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए, केवल उन्हीं मामलों को इसके अंतर्गत रखा जाए जिनकी चार्जशीट चुनाव के कम से कम छह महीने पहले दाखिल की गई हों। आयोग ने यह भी सलाह दी कि जिन पर रेप व हत्या जैसे गंभीर अपराधों का आरोप है और जांच में दोषी पाए गए हैं उन्हें मतदान करने से भी रोक दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed