फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fine on the people who litter in jayapur

जयापुर में गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

Sat, 30 Jan 2016 09:07 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
fine on the people who litter in jayapur

प्रधानमंत्री के आदर्श गांव जयापुर के लोगों ने तय किया है कि स्वच्छता के मानक पर भी इस गांव को वे आदर्श गांव बनाएंगे। इसके लिए लोगों ने गांव में गंदगी फैलाने वालों को पहले जागरूक करने और दोबारा पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना वसूलने की तैयारी की है।

विज्ञापन


सांसद मोदी के आदर्श गांव में 90 फीसद घरों में टॉयलेट हैं मगर 30 फीसद से अधिक गांव के लोग आज भी उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। गांव के शत-प्रतिशत लोग टायलेट का इस्तेमाल करें, इसके लिए जयापुर में जागरूकता अभियान चलाने की सहमति बनी है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नारायण पटेल कहते हैं, आज भी 25 फीसद लोग घर में टॉयलेट होने के बाद भी खुले में शौच कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उन्हें टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उसके बाद उन्हें इसके लिए चेताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

500 रुपए लगेगा जुर्माना

fine on the people who litter in jayapur
चेतावनी न मानने पर उन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने की रकम को गांव के स्वच्छता अभियान पर खर्च किया जाएगा। मालूम हो कि सात नवंबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जयापुर गांव को गोद लिया था।

उनके प्रयासों से यहां गांव में 450 घरों में टॉयलेट बनवाए गए हैं। इसके अलावा गांव में 16 बायो टॉयलेट भी सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। आज भी गांव के 50 घर ऐसे हैं, जहां टॉयलेट नहीं हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि जल्द ही उन घरों में भी टॉयलेट बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed