फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   finance minister arun jaitley felt back pain during budget

किसी वित्तमंत्री ने पहली बार किया यह काम!

Thu, 10 Jul 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Jul 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
finance minister arun jaitley felt back pain during budget

लोकसभा की कार्रवाई शुरू होने से 15 मिनट पहले ही सदन में पहुंच गए वित्त मंत्री अरुण जेटली की कमर में बजट पढ़ने के दौरान खिंचाव आ गया। वित्त मंत्री ने बीच में रुकते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से पांच मिनट के ब्रेक की अपील की। इसके बाद पांच मिनट के लिए सदन स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन


इन पांच मिनटों के दौरान विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के सांसदों में उनका हाल चाल लेने का तांता लग गया। प्रधानमंत्री ने भी उनका हाल चाल पूछा और लोकसभा के मेडिकल स्टाफ ने उनकी तबियत का जायजा लिया। हालांकि पांच मिनट में ही वित्त मंत्री को आराम मिल गया।
विज्ञापन


लेकिन बाद का बजट उन्होंने खड़े होकर नहीं बल्कि बैठकर पढ़ा। इसके लिए स्पीकर ने उन्हें बाकायदा अनुमति प्रदान की। संभवत: यह पहला मौका था कि किसी वित्तमंत्री ने लोकसभा में बैठकर अपना बजट भाषण पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी पहले सदन में आए जेटली

finance minister arun jaitley felt back pain during budget

अमूमन बजट के लिए वित्त मंत्री सदन में ऐन मौके पर ही पहुंचते हैं लेकिन जेटली काफी पहले ही आ गए। अध्यक्ष दीर्घा में उनकी पत्नी और बेटी भी बैठी हुई थीं। जब उनकी तबियत बिगड़ी तो पत्नी टकटकी लगाए उन्हें ही देखती रहीं।

जेटली ने दोबारा बजट पढ़ने से पहले बताया भी कि उनकी कमर में खिचाव आ गया था। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर लगभग सभी मंत्रियों ने उनका हालचाल लिया।

इस दौरान राहुल गांधी भी आगे आकर बैठ गए। इससे पहले वह कल की तरह पीछे ही बैठे हुए थे जहां उन्हें सोते हुए देखे जाने को मुद्दा बनाया गया। लेकिन ब्रेक के दौरान राहुल आगे आ गए तो मां सोनिया गांधी ने उन्हें अपने पास बैठने को कहा। इसके बाद वह सोनिया के पास ही आगे बैठे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed