फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   final hearing on arushi murder case will held today

आरुषि मामले में करीब आई फैसले की घड़ी

Thu, 26 Sep 2013 12:00 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 26 Sep 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
final hearing on arushi murder case will held today

आरुषि-हेमराज मर्डर केस में फैसले की घड़ी करीब आ पहुंची है।

विज्ञापन


सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने बुधवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर महापात्रा को कोर्ट में फिर से बुलाने की डिफेंस की अर्जी खारिज कर दी।

इसके साथ ही न्यायाधीश ने केस की फाइल को फाइनल बहस में लगा दिया है। बृहस्पतिवार को फाइनल बहस सुनी जाएगी।

अपने अंतिम गवाह लंदन के डीएनए एक्सपर्ट डॉ. आंद्रे सेमिखोस्की की गवाही और जिरह पूरी होने के बाद डिफेंस के अधिवक्ता तनवीर अहमद मीर और मनोज शिशौदिया ने अर्जी देकर मांग की थी कि डॉ. बीके महापात्रा को दोबारा तलब किया जाए।

डिफेंस की अर्जी को बुधवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने आरुषि-हेमराज मर्डर केस की फाइल को फाइनल बहस के लिए 26 सितंबर को पत्रावली पेश करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


फाइनल बहस के बाद कोर्ट जल्द ही इस मामले में फैसला सुना सकती है।

आरुषि हत्या कांड में करीब पांच साल बाद फैसला आने वाला है। साल मई 2008 में 14 वर्षीय आरुषि की हत्या नोएडा स्थित उसके घर में हुई थी। इसके कुछ ही दिन बाद घर के नौकर हमेराज का शव भी छत पर पाया गया। मामले में आरुषि के माता-पिता राजेश और नुपुर तलवार पर हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed