{"_id":"fcbe3342-c8ea-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"filmmaker-rituparno-ghosh-dies-at-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रेनकोट' के निर्देशक ऋतुपर्णो घोष का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'रेनकोट' के निर्देशक ऋतुपर्णो घोष का निधन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 30 May 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
अजय देवगन और ऐश्वर्य राय को लेकर चर्चित फिल्म 'रेनकोट' बनाने वाले बंगाली मूल के फिल्म निर्देशक ऋतुपर्णो घोष का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 49 साल की थी।
विज्ञापन
ऋतुपर्णो घोष का कोलकाता में गुरुवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हुआ। अलग तरह की फिल्म बनाने वाले घोष को 12 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और बंगाली तीनों भाषाओं में फिल्में कीं।
विज्ञापन
उनकी द्वारा निर्देशित आखिरी हिंदी फिल्म 'सनग्लास' है। फिल्म निर्माण की उनकी पारी की शुरुआत 1994 में बंगाली फिल्म 'हेरयिर आंगती' से होती है।
1963 में कोलकाता में जन्मे ऋतुपर्णो घोष ने 31 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म का निर्देशन किया था।
उनकी पहली हिंदी फिल्म 'रेनकोट' है। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
विज्ञापन
निर्देशन करने के अलावा उन्होंने तीन फिल्मों में अभिनय भी किया। उनके द्वारा निर्देशित अंतिम बंगाली फिल्म 'चित्रांगदा' थी।