फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   film city in varanasi.

बनारस में बनने जा रही है फिल्म सिटी

Fri, 12 Sep 2014 06:44 PM IST
रोहित चतुर्वेदी/अमर उजाला, वाराणसी
रोहित चतुर्वेदी/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 12 Sep 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
film city in varanasi.

जल्द ही बनारस में फिल्म सिटी का सपना साकार होने को है। फिल्म सिटी का ब्लूप्रिंट तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही बनारस में इसका काम जोर पकड़ लेगा। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी खुद इस प्रोजेक्ट में रुचि ले रहे हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से पूर्वांचल में फिल्म सिटी बनाने की जद्दोजहद में लगे तिवारी पिछले दिनों इसी सिलसिले में बनारस आए थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्थानीय कलाकारों और अन्य लोगों से मुलाकात कर उनसे फिल्म सिटी की बाबत चर्चा की थी। यहां से लौटने के बाद उन्होंने फिल्म सिटी का ब्लूप्रिंट तैयार कराया और उसे पीएमओ भेजा। मनोज के अनुसार, बनारस पीएम का संसदीय क्षेत्र है।
विज्ञापन


बनारस के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार हो रहा है। विकास परियोजनाओं में फिल्म सिटी को भी शामिल कराया गया है। पूरी उम्मीद है कि पीएमओ से जल्द ही इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार: मनोज तिवारी

film city in varanasi.

फिल्म सिटी बनाने के साथ ही बनारस और उसके आसपास के जिलों चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर सोनभद्र के प्रमुख पर्यटक स्थलों को शूटिंग स्पॉट के लिहाज से विकसित करने की तैयारी है।

चंदौली के देवदरी-राजदरी, चंद्रप्रभा बांध, लतीफ शाह बांध, मूसा खांड़ बांध, मिर्जापुर के चुनार व नरायनपुर, गाजीपुर के करमपुर व अठगावां, सोनभद्र के ओबरा व रेणुकूट के पर्यटक स्थलों को शूटिंग स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा।

सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी का कहना है कि फिल्म सिटी बनारस के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल पूर्वांचल के कलाकारों को फायदा होगा बल्कि पर्यटन विकास में भी यह मददगार साबित होगा। पूर्वांचल के प्रमुख पर्यटक स्थलों का कायाकल्प होगा। वहां सुविधाओं का विस्तार होगा तो पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। हजारों लोगों को काम मिलेगा। होटल और ट्रांसपोर्ट बिजनेस में भी बूम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed