{"_id":"6523ef3a-e5a1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"film-actress-maria-s-liv-in-friend-arrested-in-fraud-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म अभिनेत्री मारिया का लिव इन फ्रेंड गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिल्म अभिनेत्री मारिया का लिव इन फ्रेंड गिरफ्तार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने दक्षिण भारत की चर्चित फिल्म अभिनेत्री लीना मारिया पॉल के फरार लिव इन ब्वॉय फ्रेंड सुकाश चंद्रशेखर उर्फ बालाजी उर्फ शेखर रेड्डी (22) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी चंद्रशेखर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। उसके खिलाफ मद्रास में ठगी के मामले दर्ज हैं। वह कभी आईएएस तो कभी पूर्व मुख्यमंत्री कुमार स्वामी गौड़ा का लड़का तो कभी करुणानिधि का पोता बनकर ठगी करता था। दिल्ली पुलिस ने चेन्नई पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जयसवाल ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 75 लाख रुपये की दो डायमंड की अंगूठी, 12 लाख का डायमंड का टॉप्स, तीन लाख का बैग, करीब 15 हजार के मोबाइल फोन और नेपाल व भूटान की करेंसी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले दक्षिण जिला पुलिस ने चेन्नई पुलिस के सहयोग से 27 मई को फार्महाउस से फिल्म अभिनेत्री मारिया को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने फार्महाउस से नौ महंगी गाड़ियां भी बरामद की थीं।
वसंत कुंज थानाध्यक्ष वेदप्रकश की देखरेख में एसआई विजय कौशिक व हवलदार गुलाब की टीम ने आरोपी को सिलीगुड़ी (कोलकाता) से पकड़ा।
स्वीकार की ठगी की बात
पुलिस के अनुसार, आरोपी जयपुर, मुंबई, गोवा, कोलकाता और सिलीगुड़ी में छिपता रहा। उसने चेन्नई में केनरा बैंक के साथ करीब 19.22 करोड़ रुपये की ठगी की बात स्वीकार की है। ठगी की रकम में से करीब 7 करोड़ की उसने महंगी गाड़ियां खरीदी थीं।
आरोपी के पिता की है बड़ी फैक्टरी
आरोपी चंद्रशेखर बंगलुरू का रहने वाला है। वह बीटेक कर चुका है और बंगलुरू के प्रसिद्व कॉलेज से एमबीए (प्रथम वर्ष) कर रहा था। आरोपी के माता-पिता की रबड़ की फैक्टरी है।
ऐसे करता था ठगी
चंद्रशेखर सरकारी विभागों की वेबसाइटों को देखता था। इन पर वह विभिन्न चीजों की सप्लाई के लिए टेंडर नोटिस देखता था। वह वेबसाइट से सभी तरह की जानकारी जुटा लेता था।
इसके बाद वह आईएएस या फिर मुख्यमंत्री का बेटा/पोता बनकर ठगी करता था। वह खुद को वीआईपी बताकर टेंडर आदि दिलवाने का झांसा देता था और लोगों से मोटी रकम ऐंठ लेता था।