{"_id":"0db3e8ee-a3a3-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"file-right-to-information-act-rti-applications-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई: अब सूचना पाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आरटीआई: अब सूचना पाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अब सूचना पाने के अधिकार का इस्तेमाल बेहतर और पारदर्शी तरीके से कर सकेंगे। लोगों की सहूलियत और पारदर्शिता बढ़ाने के मकसद से सरकार ने आरटीआई के आवेदन और फीस जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के मुताबिक इसके लिए www.rtionline.gov.in पोर्टल बनाया गया है। सूचना मांगने वाले लोग इस पर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 10 रुपये फीस जमा कर सकेंगे।
लोग यह सुविधा फिलहाल एसबीआई और उससे जुड़े बैंकों के जरिए हासिल कर पाएंगे।
साथ ही वे ऑनलाइन भुगतान के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से जुड़ी जानकारी के लिए ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
जल्द ही लोग इस माध्यम से केंद्र सरकार के दिल्ली स्थित सभी मंत्रालयों और दफ्तरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
आरटीआई आवेदनकर्ता अपने आवेदन की स्थिति भी ऑनलाइन पता कर सकेंगे। आवेदनकर्ता को उसके आवेदन की स्थिति के बारे में मोबाइल फोन पर भी संदेश हासिल होगा।
इससे पहले सरकार ने प्रवासी भारतीयों के लिए पिछले महीने (इलेक्ट्रॉनिक इंडियन पोस्टल ऑर्डर) ईआईपीओ सुविधा शुरू की थी, जिस पर लोग 10 रुपये देकर सूचना मांग सकते हैं।