सपाइयों में चले लात-घूसे, दरोगा संग बदसलूकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फनगर में सपा की गुटबाजी अब मारपीट तक पहुंच गई है। सोमवार को जिले के पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में सपाइयों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पार्टी के ही एक कार्यकर्ता राशिद अब्बासीने जब अपने लिए पद मांगा तब कुछ कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट कर दी।
पुलिस को भी बीचबचाव में आना पड़ा।बैठक में पहुंचे दरोगा के साथ भी बदसलूकी की गई। बाद में भाषणबाजी को लेकर जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी और महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी में भी जमकर नोकझोंक हुई।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर मासिक बैठक हंगामाखेज रही। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई। इसी दौरान सपा कार्यकर्ता राशिद अब्बासी ने कार्यकारिणी में कोई पद दिए जाने की मांग कर दी।
बैठक में शुरू हुआ हंगामा
इस पर महानगर अध्यक्ष ने अब्बासी को धमका दिया। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने अब्बासी के साथ मारपीट कर दी। इसे लेकर बैठक में हंगामा खड़ा हो गया।
इसी बीच एक दरोगा बैठक में पहुंचा तो सपाइयों ने उसके साथ भी बदसूलकी कर बाहर निकाल दिया। बाद में सूचना पर एसओ सिविल लाइन भी मौके पर पहुंचे। सपा नेता साजिद हसन, गौरव जैन, सौकत अंसारी ने जिलाध्यक्ष सैनी पर पार्टीहित में काम नहीं करने के आरोप लगाए।
जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने अपने भाषण में कहा कि लगातार उनका अपमान करने का प्रयास किया जा रहा है। सहन करने की एक सीमा होती है। गुस्साए जिलाध्यक्ष ने यह भी कह दिया कि वह किसी बिजली चोर का साथ नहीं देंगे।
नहीं हो सकी खास मुद्दे पर बात
इस पर राशिद सिद्दीकी और जिलाध्यक्ष में जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे के चलते बैठक में किसी खास मुद्दे पर बात नहीं हो सकी।
उधर, राशिद अब्बासी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को पत्र भेजकर जिलाध्यक्ष सैनी को तत्काल पद से हटाने की मांग की।
सपा नेता गौरव जैन, साजिद हसन, जिया चौधरी, शौकत अंसारी, शबाब जैदी, हनीफ इदरीसी आदि ने आरोप लगाया कि मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ने उन्हें धमकाने की कोशिश की और बैठक में गुंडे बुलाए।