फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fight start between Munawwar rana and Azam khan over Academy Awards

अब आजम और मुनव्वर में तनातनी, पढ़िए किसने क्या कहा

Sun, 25 Oct 2015 10:00 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
Fight start between Munawwar rana and Azam khan over Academy Awards
देश में बढ़ रही धार्मिक असहिष्णुता के विरोध में साहित्यकारों के पुरस्कार लौटाने के मुद्दे पर दो बड़ी सख्सियतें आपस में भीड़ गई हैं। इनमें से एक यूपी राजनीति में कद्दावर नेता आजम खान हैं तो दूसरा साहित्य के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मुनव्वर राणा।
विज्ञापन


दरअसल, मामला यह है यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाकर चर्चा में आए मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर हमला बोला है। आजम खान ने नाम लिए बिना मुनव्वर राणा पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें चाटुकार बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा चाटुकार किस्म के एक साहब ने तो यहां तक कह दिया कि प्रधानमंत्री बुला लेंगे तो मैं उनका जूता उठा लूंगा। हो सकता है कि वो जूते का तला चाटकर अपने सिर पर भी रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनव्वर का पलटवार

Fight start between Munawwar rana and Azam khan over Academy Awards

आजम के इसी बयान पर पलटवार करते हुए मुनव्वर राणा ने कहा कि इतने बड़े मामले में ऐसे लोगों के बयान का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा, 'उनसे मेरी पुरानी दोस्ती थी और मैं उन्हें कविता सिखाना चाहता था लेकिन उन्हें राजनीति पसंद थी।'

गौरतलब है कि मुनव्वर राणा ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री उनकी बात सुनते हैं तो वह मोदी के जूते तक उठाने को तैयार हैं। उनके इसी बयान को मुद्दा बनाते हुए आजम ने उन्हें चाटुकार करार दे दिया। जिस पर मुनव्वर ने कड़ा ऐतराज जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed