फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fight polls unitedly if Congress is to win Rahul to state leaders

यूपी की चुनाव कमान खुद संभालेंगे राहुल

Sun, 19 Jan 2014 08:15 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Jan 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
Fight polls unitedly if Congress is to win Rahul to state leaders

लोकसभा चुनाव 2014 के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर की चुनाव समितियों का शनिवार को गठन कर दिया। मगर अपने राज्य उत्तर प्रदेश में राहुल ने चुनाव की कमान खुद संभाली है।

विज्ञापन


वह खुद प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति में शामिल हुए हैं। शनिवार को प्रदेश के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री की ओर से जारी चुनाव समिति की सूची में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन


राहुल के खुद प्रदेश चुनाव समिति में शामिल होने से एक बात तय हो गई है कि अब कोई बड़ा नेता दबंगई से अपनी बात को मनवा नहीं सकता और न ही धड़ल्ले से अपने वफादारों को टिकट दिलवा पाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव समिति की पहली बैठक 22 जनवरी को होगी।

समिति में राहुल गांधी, निर्मल खत्री, प्रदीप माथुर, बेनी प्रसाद वर्मा, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन, जितिन प्रसाद, पीएल पुनिया, राज बब्बर, शिवबालक पासी, जगदंबिका पाल, बेगम नूर बानो, रीता बहुगुणा जोशी, प्रमोद तिवारी, अनसुइया शर्मा, कमला साहनी, नसीब पठान, मीरा सिंह, प्रहलाद द्विवेदी, अंकित परिहार, कनिष्क पांडेय शामिल हैं। राहुल गांधी चुनाव अभियान समिति की कमान संभालने के बाद चुनावी समर में उतर गए हैं।

उन्होंने यूपी के अलावा कई प्रदेशों की चुनाव समिति का गठन कर अपने इरादे जता दिए है। ऐसा पहली दफा हो रहा है कि पार्टी में चुनावी प्रक्रिया काफी जल्दी शुरू हो रही है।

राहुल ने खासकर इस बार 15 संसदीय सीटों पर जिला और ब्लॉक समितियों को भी उम्मीदवार की चयन प्रणाली में शामिल करने का निर्णय लिया है।

कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए राहुल
राहुल गांधी ने शुक्रवार को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों के प्रतिनिधियों से जमीनी हालात का जायजा लिया।

ज्यादातर प्रदेश कांग्रेस सदस्यों ने कार्यकर्ताओं की बात प्रमुखता से उठाने और टिकट बंटवारे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने की बात की। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखु ने कहा कि राज्य की सरकारें संगठन को तरजीह दें।

वहीं प्रदेश के पीसीसी डेलीगेट सुशील कुमार ने राहुल गांधी को रसोई गैस के सिलेंडर की सीमा साल में 12 करने के लिए बधाई दी और महंगाई को काबू में करने की मांग की।

वहीं राहुल ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय करने के लिए कहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राहुल को पंजाब के लोगों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया और बताया कि कांग्रेस पार्टी हर फ्रंट पर लड़ रही है।


उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को टिकट प्रक्रिया में तवज्जो देने की मांग की। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को टिकट देने से पार्टी को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed