हरियाणा: खट्टर सरकार में नंबर 2 की लड़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भाजपा सरकार के बने एक महीना भी नहीं हुआ मगर इस अल्प अवधि में ही नाराज मंत्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। राज्य के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने राज्य के प्रभारी अनिल जैन से मंगलवार को मुलाकात कर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया।
उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली के साथ ही जूनियर मंत्रियों को अधिक महत्व की भी शिकायत की। शर्मा के अलावा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शपथ लेने के कुछ दिनों के बाद से ही नाराज चल रहे हैं।
मालूम हो कि नाराज दोनों मंत्री विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पद की रेस में थे। हालांकि आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बना दिया और शर्मा को सरकार में नंबर दो का ओहदा दिए जाने का संकेत दिया था, मगर महत्वपूर्ण विभाग हासिल करने के मामले में शर्मा पीछे रह गए थे।
रामबिलास शर्मा बनाम अनिल विज
हरियाणा में संत रामपाल प्रकरण मामले में सरकार की हो रही किरकिरी के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने प्रभारी अनिल जैन से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात के दौरान शर्मा ने सरकार में न केवल अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया, बल्कि संत रामपाल मामले को ढंग से न निपटने की भी शिकायत की।
उन्होंने बताया कि रामपाल के मामले को शांतिपूर्ण ढंग से भी हल किया जा सकता था, मगर सरकार ने शुरू से इस मामले में लापरवाही बरती। इस दौरान उन्होंने अपनी उपेक्षा से जुड़े कई मामलों को प्रभारी के समक्ष रखा।
खट्टर सरकार में नाराज मंत्रियों की बढ़ती संख्या को सरकार में नंबर दो की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल रहे शर्मा और विज को विभागों के बंटवारे में भी कुछ अन्य मंत्रियों की तुलना में कम महत्व दिया गया।