फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fight for election ticket in congress

कांग्रेस में टिकट को लेकर मचा घमासान, नए चेहरे शामिल

Thu, 06 Mar 2014 12:51 AM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fight for election ticket in congress

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल के अलावा श्रावस्ती से सांसद वीनू पांडे और महाराजगंज से हर्षवर्धन सिंह पर भी पार्टी हाईकमान को संदेह बना हुआ है।

विज्ञापन


लिहाजा, कांग्रेस ने इनके टिकट भी रोक दिए हैं। जौनपुर से भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन को टिकट देने की संभावना है। फीरोजाबाद के सांसद राज बब्बर किस सीट से लड़ेंगे, इसे लेकर असमंजस है।

विज्ञापन

अमर स‌िंह को लेकर मचा धमाल

Fight for election ticket in congress

गाजियाबाद के अलावा लखनऊ से भी उनका नाम चल रहा है तो हरियाणा से भी वह हाथ आजमाने की कोशिश में हैँ। प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को भी होगी।

22 मौजूदा सांसदों में सात को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। नोएडा यानी गौतमबुद्ध नगर से अमर सिंह के नाम को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। कई नेताओं ने अमर सिंह का विरोध किया है।

जयाप्रदा और अल्वी आमने-सामने

Fight for election ticket in congress

वहीं जयाप्रदा कांग्रेस के नेताओं पर अमर सिंह के लिए दबाव बना रही है। अजहरुद्दीन के बंगाल से चुनाव लड़ने की बात आने के बाद मुरादाबाद से जयाप्रदा टिकट चाह रही है। हालांकि राशिद अल्वी भी वहां से दावेदार हैं।

पार्टी हाईकमान ने अल्वी को संभल से लड़ने के लिए कहा है, जिसे लेकर अल्वी ने फिलहाल हामी नहीं भरी है। दो केंद्रीय चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों के बाद प्रदेश के 43 सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं।

विज्ञापन

पार्टी हाईकमान परेशान

Fight for election ticket in congress

बलिया से टिकट मांग रही पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की पत्नी सुधा राय को देवरिया से लड़ने के लिए कहा जा रहा है। मगर उन्होंने इससे इनकार कर दिया है। जौनपुर से रवि किशन के अलावा फिल्म स्टार नगमा का नाम भी चल रहा है।

मगर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बहराइच से सांसद कमल किशोर कमांडो बासगांव से टिकट चाहते थे। मगर पार्टी हाईकमान उनकी मांग को मानने के मूड में नहीं ह्रै।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed