फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fight and firing between two groups

सारनाथ में बवाल और फायरिंग, दो घंटे पथराव

Thu, 14 Jan 2016 04:45 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
fight and firing between two groups

वाराणसी के सारनाथ में सार्वजनिक कुआं पर कब्जे की शिकायत को लेकर बुधवार की रात सारनाथ के खालिसपुर चौराहा पर जमकर उपद्रव हुआ। नाराज लोगों ने बीच बचाव को पहुंची पुलिस टीम को भी निशाना बनाया। दो घंटे तक दोनों ओर से जमकर पत्थर चले।

विज्ञापन


उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस को रबर की गोलियां दागनी पड़ी। फि र भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों का खदेड़ा। घटना में दो इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उधर, पुलिस ने उपद्रव के आरोप में पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के खालिसपुर चौराहे पर विनोद पाठक की जमीन है। यहीं उन्होंने कटरा बनवा रखा है। विनोद के कटरा के समीप ही एक पुराना सार्वजनिक कुआं है। कुआं से सटी दूकान पर वे शटर लगवा रहे थे तभी राजभर बस्ती के लोगों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सार्वजनिक कुआं पर शटर लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और रात सात बजे के लगभग राजभर बस्ती के लोगों ने विनोद पाठक के कटरा पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस कंट्रोल रूम को दी सूचना

fight and firing between two groups

विनोद ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। थोड़ी ही देर में सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंची तो राजभर बस्ती के लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया।

मामले की सूचना एसएसपी को मिलने पर उन्होंने आसपास के अन्य सभी थानों की फोर्स, दंगा नियंत्रण वाहन को मौके पर भेजा। लगभग दो घंटे तक राजभर बस्ती के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।

जिसके बाद पुलिस ने लगातार हवाई फायरिंग और रबर की बुलेट दागकर साढ़े आठ बजे तक उपद्रवियों की भीड़ खदेड़ने में कामयाबी पाई। रात नौ बजे के आसपास पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाया।

पथराव में कैंट इंस्पेक्टर रतन सिंह यादव और सारनाथ इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह सहित छह पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उपद्रव करने के आरोप पूर्व प्रधान लालबहादुर राजभर सहित छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

उधर, एसएसपी आकाश कुलहरि ने मौका मुआयना कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश एसओ सारनाथ को दिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पीएसी और क्यूआरटी तैनात की गई है।

ग्रामीण दहशत में, बंद किए दरवाजे

fight and firing between two groups

राजभर बस्ती के लोगों की ओर से पथराव होते ही खालिसपुर गांव के लोग दहशत में आ गए। डरे सहमे सभी लोग अपने घरों में दुबक गए और घर के दरवाजे बंद कर लिये। हालात सामान्य होने के बाद भी कोई अपने घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सका।

खालिसपुर चौराहा पर पथराव और उपद्रव होता देख पुलिस ने काफी पहले सलारपुर में ही ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान दिनभर शहर में काम कर वापस लौट रहे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और सभी खालिसपुर के लोगों के कोसते हुए अपने घरों के लिए निकले।

सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर सुबह सारनाथ थाने पर पंचायत हुई थी। दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद तय हुआ था कि एसडीएम की मौजूदगी में विवादित जमीन की पैमाइश होगी।

मगर शाम होते होते राजभर बस्ती के कुछ लोग विनोद पाठक के कटरे पर जुटे और पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed