{"_id":"37c45dc9c889fbae8f3da2467b72ff0e","slug":"fidayeen-attack-in-yemen-45-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन में आत्मघाती हमलावरों ने 130 को उड़ाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यमन में आत्मघाती हमलावरों ने 130 को उड़ाया
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
ख़बरों के मुताबिक़ यमन की राजधानी सना में हुए आत्मघाती बम हमलों में कम से कम 130 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये धमाके जुमा की नमाज़ के वक़्त दो मस्जिदों में हुए। उस वक्त वहाँ काफ़ी तादादा में लोग थे। दोनों मस्जिदों का उपयोग शिया विद्रोहियों के समर्थक करते हैं।
विज्ञापन
इन शिया विद्रोहियों को हुती के नाम से जाना जाता है। इन्होंने पिछले साल सना पर क़ब्ज़ा कर लिया था। अभी किसी भी चरमपंथी गुट ने हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अल क़ायदा इस तरह के हमले करता रहा है।
विज्ञापन
हाल के महीनों में सना में मौजूद कई चरमपंथी गुटों के बीच तनाव बढ़ा है। इन गुटों में अल क़ायदा से जुड़े वे लोग भी शामिल हैं जो देश के दक्षिणी और उत्तरी हिस्से में सक्रिय हैं।