{"_id":"ae6a93f58adf5276b22cf65f55c0f0a2","slug":"fenil-effect-jharkhand-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैलिन आने से पहले ही रांची में बिगड़ा मौसम ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फैलिन आने से पहले ही रांची में बिगड़ा मौसम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 12 Oct 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान फैलिन के कारण झारखंड में भी आज मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रांची में आज तेज हवाओं के साथ कई बार जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन
राजधानी रांची में जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इसका असर दुर्गा पूजा के महाष्टमी के मेले पर भी पड़। मौसम के बदले मिजाज से लोग घरों में हैं और माँ दुर्गा के दर्शन के लिए नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच फाइलिन को लेकर झारखंड सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। झारखंड सरकार ने 13 एवं 14 अक्टूबर को लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि लोग दोनों दिन अपने घरों में ही रहें। फाइलिन का असर झारखंड के रांची, खूंटी, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खालसामा में भी पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी आयुक्तों और उपायुक्तों पूजा पंडालों एवं बिजली के तारों पर कड़ निगरानी रखने का निर्देश दिया।