फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   feku word will be added in the gujarati dictionary

गुजराती डिक्शनरी में होगी 'फेकू' की एंट्री, जानिए क्यों

Tue, 20 Jan 2015 11:04 AM IST
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
feku word will be added in the gujarati dictionary

गुजरात में विकास के मॉडल को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की तरफ से नरेन्द्र मोदी को दिया गया नाम फेकू अब काफी लोकप्रिय हो चुका है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक यह नाम इतना वायरल हुआ है कि जल्द ही यह गुजराती शब्दकोश में भी शामिल होने जा रहा है।

विज्ञापन


मजे की बात तो यह है कि गुजराती में बढ़ा-चढ़ाकर बोलने वाले व्यक्ति को फेकू कहा जाता है, जिसे हाल ही में गुजराती लेक्सिकॉन डॉट कॉम के लोक कोश में शामिल किया गया है। फेकू के साथ-साथ कुछ अन्य गुजराती शब्द जैसे धुप्पल (बहुत बढ़ा चढ़ा कर बातें करने वाला), टपोरी, बाकुड़ी (लड़की को लाड प्यार से पुकारा जाने वाला शब्द) और दोर्दे-वातु (dorde-vaatu,टेलीफोन) को भी शामिल किया जाना है।
विज्ञापन


साथ ही, अंग्रेजी के कुछ शब्दों को भी इसमें शामिल किया गया है। इन शब्दों में सेल्फी, ट्वीट और प्रोफाइल भी शामिल हैं। ये शब्द सोशल मीडिया से चलन में आए हैं। इन शब्दों को शामिल करके शब्दकोश को बड़ा किया जा रहा है, ताकि लोग हर शब्द का मतलब ढूंढ़ सकें। गुजराती लेक्सिकॉन डॉट कॉम गुजराती को बढ़ावा देने की एक पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से भी मंगाए जाते हैं शब्द

feku word will be added in the gujarati dictionary

प्रोजेक्ट मैनेजर मैत्री शाह ने कहा कि 1000 से भी अधिक ग्लोबल, लोकल और बोलचाल की भाषा के अन्य शब्दों को गुजरातीलेक्सिकॉन डॉट कॉम में जोड़ा गया है।

यह पहल ऑक्सफोर्ड इंगलिश डिक्शनरी की तरह की जा रही है। आपके बता दें कि ऑक्सफोर्ड हर साल कुछ नए शब्द अपनी डिक्शनरी में शामिल करती है।

गुजराती लेक्सिकॉन डॉट कॉम ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपनी डिक्शनरी में शब्दों की संख्या बढ़ाने के लिए लोगों से उनके सुझाव भी मांगे हैं, जिसे बाद में डिक्शनरी में शामिल किया जाएगा।

क्या कहते हैं मैत्री शाह

feku word will be added in the gujarati dictionary

शाह ने कहा, "कोई भी शब्द देने वाले व्यक्ति को उस शब्द के लोकप्रिय होने का सबूत देना होगा। कुछ लोगों का एक पैन इन शब्दों को लेकर अपनी राय रखेगा और फिर जो शब्द सही लगेगा उसे ऑनलाइन पोर्टल में शब्द देने वाले व्यक्ति के नाम के साथ शामिल किया जाएगा। अभी तक 4300 शब्द प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 944 शब्दों को डिक्शनरी में शामिल कर लिया गया है।"

उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवतगोमंडल के 45 लाख शब्द इसमें शामिल किए हैं। आपको बता दें कि भगवतगोमंडल एक गुजराती इनसाइक्लोपीडिया है, जिसे गुजराती लेक्सिकॉन डॉट कॉम ने ऑनलाइन अपलोड किया है। वे बोले कि वह ऐसे शब्दों को भी शामिल करते हैं, जो गुजराती डिक्शनरी में नहीं मिलते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed