{"_id":"559707b2-5043-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fees-of-central-schools-increased-by-up-to-three-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालयों की फीस तीन गुना बढ़ी?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केंद्रीय विद्यालयों की फीस तीन गुना बढ़ी?
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2012 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में फैले 1090 केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10 लाख से ज्यादा छात्रों को अगले साल से तिगुना फीस देनी होगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चों की फीस में भारी इजाफा करने का फैसला किया है। इस फैसले पर 28 दिसंबर को बोर्ड ऑफ गर्वनर की बैठक में मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार केवीएस ने आर्थिक संकट दूर करने के लिए छात्रों पर बोझ बढ़ाने का फैसला लिया है। अभी तक केंद्रीय विद्यालयों में पहली से लेकर इंटर तक विद्यालय विकास निधि (वीवीएन) फीस एक समान 240 रुपये महीना थी।
विज्ञापन
केवल इंटर में साइंस विषय के छात्रों के लिए यह फीस 300 रुपये रखी गई थी। इसी तरह कंप्यूटर के लिए दसवीं तक 50 रुपये तथा हाई स्कूल व इंटर में 100 रुपये महीना फीस ली जाती है। केवीएस ने अब इस दर को तीन स्तर पर बढ़ाने का फैसला लिया है। सबसे अधिक पहली से आठवीं कक्षा तक वीवीएन के मद में 240 रुपये के स्थान पर छात्रों को 900 रुपये महीना देना होगा।
विज्ञापन
हाई स्कूल में यह दर 700 रुपये महीना तथा इंटर में आर्ट्स एवं कॉमर्स के छात्रों से 600 एवं विज्ञान के छात्रों से 500 रुपये महीना लेने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही कंप्यूटर की फीस को भी हाई स्कूल तक 100 रुपये तथा इंटर में 150 रुपये कर दिया गया है।
बढ़ी हुई दरें वर्ष 2013 में नए सत्र से लागू की जाएंगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन की शुक्रवार को दिल्ली में बैठक होने जा रही है । इसकी अध्यक्षता मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू करेंगे।