{"_id":"28ac64e8-4118-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fdi-will-benefit-consumers-farmers-says-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को एफडीआई से होगा फायदा: पीएम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
किसानों को एफडीआई से होगा फायदा: पीएम
लुधियाना/एजेंसी
Updated Tue, 11 Dec 2012 07:33 AM IST
विज्ञापन
संसद में एफडीआई के मुद्दे पर सियासी जीत के बाद सरकार के हौसले बुलंद हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बार फिर रिटेल में एफडीआई की जोरदार पैरवी की है।
विज्ञापन
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के समारोह में पीएम ने कहा कि खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश की अनुमति से किसानों और उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। साथ ही एग्री मार्केटिंग में नई तकनीक को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मुताबिक सबसे अच्छी बात यह है कि सरकार के इस कदम को किसान संगठनों ने भी सराहा है। पीएम ने उम्मीद जताई कि पंजाब में विकास की बयार फिर से बहेगी।
विज्ञापन
