फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   FDI in Railways, Plan by Railway Minister Suresh Prabhu

रेलवे में FDI की तैयारी, प्रभु ने बनाया प्लान

Fri, 05 Dec 2014 01:03 PM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
FDI in Railways, Plan by Railway Minister Suresh Prabhu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे के कायाकल्प के लिए बाहरी निवेश की आवश्यकता पर जोर दिया था।

विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु तेजी से इसी राह पर चल पड़े हैं। रेल मंत्री ने रेलवे में देसी और विदेशी निवेश केलिए पूरी तरह से कमर कस ली है। यह पहली बार होगा जब रेलवे अपने स्तर पर नहीं बल्कि देसी और विदेशी कंपनियों से अपनी परियोजनाओं को परवान चढ़ाएगा।

यह निवेश भी सौ प्रतिशत होगा, लेकिन इसका खाका क्या होगा? रेल मंत्रालय ने इसकी भी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को रेल मंत्रालय के अधिकारी निवेशकों के साथ मिलकर इस निवेश का खाका तैयार करेंगे।

विज्ञापन

निवेशकों के साथ तैयार होगी रूपरेखा

FDI in Railways, Plan by Railway Minister Suresh Prabhu

अब तक रेलवे में जो भी परियोजना सिरे चढ़ती थी वह खुद उसके अधिकारी और कर्मचारी परवान चढ़ाते थे, लेकिन आगे से अब ऐसा नहीं होगा। इसको लेकर रेलवे यूनियनों में भी असंतोष है, लेकिन रेल मंत्रालय यह पहले ही साफ कर चुका है कि उसके पास लंबित पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पैसा नहीं है।

यही कारण है कि रेलवे की सेहत सुधारने के लिए तेजी से निवेश का एक तंत्र तैयार करने की शुरूआत की जा रही है। अब तक रेलवे के पास इस तरह का कोई भी मॉडल नहीं है। निवेशकों को यह समझाया जाएगा कि उनका निवेश दोनों के लिए फायदा का सौदा साबित होगा।

पीपीपी, एफडीआई, बीओटी पर फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। निवेशकों से खास तौर पर रेलवे कोच, इंजनों के निर्माण, नई लाइनों के निर्माण, लाइनों का  दोहरीकरण, रेलवे स्टेशनों के रखरखाव और साफ सफाई, छोटी लाइनों को बड़ी लाइनों में परिवर्तित करने पर बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed