{"_id":"36347992-3e1c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fdi-in-retail-not-good-for-nation-says-mulayam-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अभी किसान देते हैं जान, आगे व्यापारी लगाएंगे फांसी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'अभी किसान देते हैं जान, आगे व्यापारी लगाएंगे फांसी'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 04 Dec 2012 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटेल में एफडीआई के सरकार के फैसले पर संसद में सपा तथा तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कड़ा प्रतिवाद जताते हुए इसे देश के किसान तथा दुकानदारों के हितों के खिलाफ बताया। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इससे देश में बेरोजगारी बढ़ेगी तथा किसान को भी कोई लाभ नहीं होगा। दूसरी ओर, बसपा ने इस फैसले को कुछ शर्तों के साथ स्वीकार किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
लोकसभा में एफडीआई पर चर्चा में मुलायम सिंह ने कहा कि आप (कांग्रेस) कितनी भी सफाई दें पर यह फैसला देशहित में नहीं है। देश के पांच करोड़ खुदरा व्यापारियों तथा उनके परिवार को इससे नुकसान होगा। साथ ही बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
भी तक किसान आत्महत्या करते थे, लेकिन भविष्य में व्यापारी भी आत्महत्या के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यदि खुदरा व्यापार में कारपोरेट कंपनियों के आने से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होना है तो अमेरिका में इसका विरोध क्यों हो रहा है। वहां छोटे दुकानदारों को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी इसे टाल देना चाहिए।
विज्ञापन
उधर, बसपा का एफडीआई के मुद्दे पर गोलमोल रवैया बना रहा। पार्टी सांसद दारा सिंह चौहान ने कहा उनकी पार्टी का मानना है कि रिटेल में एफडीआई से देश को नुकसान होगा। एफडीआई लागू करने के लिए प्रदेश सरकारों को अधिकार दिए जाने की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस शासित राज्यों में इसे लागू किया जाना चाहिए। वहां के परिणाम देखकर बसपा अपना रुख तय करेगी।
चौहान ने एफडीआई पर वोटिंग में बसपा का रुख साफ नहीं किया और कहा कि पार्टी इस पर बुधवार शाम को फैसला लेगी। यूपीए सरकार से नाता तोड़ने वाली तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने कहा कि अमेरिका के दबाव में एफडीआई लागू किया जा रहा है। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का नाम लेते हुए कहा कि वे वालमार्ट के निदेशक मंडल में रही हैं।