{"_id":"09ca16fc-364f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fb-post-row-maha-to-take-strict-action-against-guilty-cops","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक कमेंट: दोषी पुलिसवालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फेसबुक कमेंट: दोषी पुलिसवालों पर होगी कार्रवाई
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 24 Nov 2012 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे की शवयात्रा के दौरान मुंबई बंद को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने वाली दो युवतियों को गिरफ्तार करने के मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर. आर. पाटिल ने शनिवार को यहां कहा कि इस मामले में जांच रिपोर्ट राज्य सरकार के पास पहुंच गई है। मैं मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के साथ इस पर चर्चा करूंगा। अगर कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। इस मामले में 21 वर्षीय शाहीन और रेनू श्रीनिवासन को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। बाद में घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक समिति गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि युवतियों की गिरफ्तारी को टाला जा सकता था।
विज्ञापन