फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   fault by hrd ministry, minister give answer

ईरानी के मंत्रालय ने की स्पेलिंग मिस्टेक, देनी पड़ी सफाई

Sat, 22 Aug 2015 03:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Aug 2015 03:38 AM IST
विज्ञापन
fault by hrd ministry, minister give answer

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री एक बार फिर निशाने पर हैं। इस बार छत्तीसगढ़, भिलाई के एक CBSE स्कूल की शिक्षिका ऋचा कुमार ने  उनके ही मंत्रालय के कथित लेटर हेड की गलतियां उजागर की हैं।

विज्ञापन


लेटर हेड में हिंदी और अंग्रेजी दोनों में गलती की गई है। मंत्रालय के लेटरहेड में संसाधन को संसाधान लिखा गया है और अंग्रेजी में Minister को Minster लिखा गया है।
विज्ञापन


बीते दिनों ऋचा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक चिट्ठी पोस्ट की, जो उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से मिली थी। इस चिट्ठी में उन्हें मंत्रालय की ओर से स्कूल के बच्चों के परीक्षा परिणाम अच्छे आने के लिए बधाई दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति ने दिया जवाब

fault by hrd ministry, minister give answer

अपनी पोस्ट पर ऋचा मंत्री स्मृति ईरानी को संबोधित करके  लिखा था कि 'बधाई की ये चिट्ठी भेजने के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं पिछले 20 सालों से भाषा पढ़ाती रही हूं, इसलिए आपके आधिकारिक लेटर हेड पर हुई गल्तियों को नजरअंदाज नहीं कर पा रही हूं। नीचे लगी तस्वीरों में आपको मामला समझ आ जाएगा। '


ऋचा की इस पोस्ट के बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई और इसके लिए ईरानी को प्रतिक्रिया भी देनी पड़ गई।  ट्वीटर पर सौरभ राय नाम के एक यूजर ने ईरानी को ट्वीट किया कि क्या ये आपका लेटर हेड है जिसके जवाब में स्मृति ने कहा ये मेरा लेटरहेड नहीं है। मैं हिंदी में भी अपना नाम गलत नहीं लिखती हूं।'

पढ़े सौरभ और स्मृति का ट्वीट


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed