फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ' father ' who possesses PM for Governor complaining

राज्यपाल की शिकायत लेकर 'पापा' पहुंचे पीएम मोदी के पास

Fri, 28 Aug 2015 12:44 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
' father ' who possesses PM for Governor complaining

उत्तरप्रदेश सरकार और राज्यपाल राम नाईक के बीच चल रही कशमकश के बीच सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री से यूपी सरकार के कामकाज में राज्यपाल राम नाईक की दखलंदाजी की शिकायत की है।

मुलायम ने पीएम को याद दिलाया कि नरेंद्र मोदी खुद भी गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्यपालों की दखलंदाजी के विरोधी थे।हाल ही में यूपी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार की ओर से जस्टिस रविंद्र सिंह को राज्य का लोकायुक्त बनाने की सिफारिश संबंधी भेजी गई फाइल को राज्यपाल ने लौटा दी थीं।
विज्ञापन

राज्यपाल का व्यवहार ढांचे के खिलाफ

' father ' who possesses PM for Governor complaining

इस प्रकरण को अखिलेश सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भी राज्यपाल सरकार के कामकाज को लेकर सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी कर चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक,  मुलायम ने पीएम से कहा कि राज्यपाल का व्यवहार संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ है। उन्होंने राज्यपाल के फाइल लौटाने पर मोदी का ध्यान दिलाया।

उधर, सपा के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुलायम ने इस मुलाकात में बिहार के तर्ज पर यूपी के लिए भी विशेष पैकेज की मांग की है।

सहयोग की अपेक्षा!

' father ' who possesses PM for Governor complaining

मुलायम ने पीएम से कहा कि प्रदेश को मिलने वाली केंद्रीय राशि में कमी आने के बाद राज्य के लिए विशेष पैकेज जरूरी हो गया है। मोदी के पीएम बनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने उनसे मुलाकात कर विशेष पैकेज की मांग की थी।

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस मुलाकात में बीते मानसून सत्र में भाजपा के प्रति सपा प्रमुख के ‘नरम’ रुख को देखते हुए पीएम ने संसद में जीएसटी, भूमि अधिग्रहण सहित अहम विधेयकों पर सपा से सहयोग करने की अपेक्षा जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed