फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   father sold one year old son for money

नशे के लिए 45 हजार में बेच दिया 1 साल का बेटा

Mon, 07 Sep 2015 08:01 AM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
father sold one year old son for money

थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव उग्राहू में एक पिता ने महज 45 हजार रुपये में अपने बच्चे का सौदा कर दिया। उसने हरियाणा के यमुनानगर की एक नि:संतान दंपति को एक साल के बेटे को बेच डाला।

विज्ञापन


मां की गैरमौजूदगी में पिता ने बच्चे का यह सौदा किया। मायके से लौटने के बाद सच सामने आया तो आरोपी पिता को पुलिस को सौंपा गया।

गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव उग्राहू निवासी सालिया ने रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उसके पति इकराम ने उसके एक साल के बेटे उवैश को बेच दिया है। महिला ने बताया कि वह मायके गए हुई थी।
विज्ञापन

एक आशा के साथ मिलकर बच्चे का सौदा कर दिया

father sold one year old son for money

बच्चा पति और सास के पास था। इस दौरान उसके पति ने गांव की ही एक आशा के साथ मिलकर बच्चे का सौदा कर दिया। महिला के मुताबिक उसे पता चला है कि यह बच्चा हरियाणा के यमुनानगर में एक नि:संतान दंपति को बेचा गया है।

इसकी कीमत 45 हजार रुपये लगाई गई। बताया जा रहा है कि आरोपी इकराम नशे का आदी है। बच्चे की मां के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।

उधर, थाना गागलहेड़ी प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी इकराम को हिरासत में लिया गया है। यमुनानगर में बताए गए दंपति से संपर्क किया जाएगा और आशा से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed