फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Father rapes two daughters

शैतान बाप: मासूम बेटियों के साथ करता था दरिंदगी

Wed, 24 Apr 2013 06:05 PM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
गुड़गांव/ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
Father rapes two daughters

कोई मासूम बेटी सपने में भी नहीं सोच सकती कि जिसे वो पिता का दर्जा दे रही है वहीं शख्स उनके साथ दरिंदगी पर उतर आएगा।

विज्ञापन


रिश्तों को कलंकित करने वाला एक ऐसा ही मामला उजागर हुआ है गुड़गांव में।

यहां एक सौतेला पिता ही दो मासूम बच्चियों की अस्मत का लुटेरा बन गया। पुलिस ने अरोपी दरिंदे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सहायक पुलिस उपायुक्त पूनम दलाल के अनुसार दिल्ली मूल की एक महिला 7 साल पहले अपनी दो मासूम बेटियों और पति के साथ गुड़गांव आई थी। गुड़गांव में उसका पति कहीं गायब हो गया।
विज्ञापन


दो बेटियों को पालने के लिए उसने मेहनत-मजदूरी शुरू कर दी। यहां यूपी मूल के एक युवक ने उसके साथ जिंदगी बीताने और बेटियों को बाप का प्यार देने का वादा किया। करीब सात साल तक सब ठीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने पूर्व उसी बाप ने बड़ी बेटी की आबरू लूट ली। इन नवरात्र से पूर्व उक्त महिला दोनों बेटियों को अपनी मुंह बोली बहन के पास दिल्ली छोड़ आई थी।

पिछले दिनों ही उसके सौतले पति ने बेटियों को गुड़गांव लाने की बात कही तो बड़ी बेटी ने साथ आने से इनकार कर दिया। छोटी बेटी भी आने में अनाकानी करने लगी, लेकिन वह उसे जबरदस्ती ले आई।

महिला की बड़ी बेटी ने अपनी मुंह बोली मौसी को अपनी आपबीती बताई और यह भी बताया कि 15 दिन पहले जब वह उनसे मिलने आया था तो उसके साथ उसकी छोटी बहन के साथ ही अश्लील हरकत की।

मंगलवार को वह बड़ी लड़की को लेने ख्याला पहुंच गया। उसकी पत्नी भी उसके साथ थी। उसने वहां लड़की के साथ मारपीट कर हंगामा खड़ा कर दिया तो लड़की ने सब कुछ सार्वजनिक कर दिया।


उसकी पत्नी ने तत्काल ख्याला पुलिस थाने में फोन कर पुलिस की मदद मांगी।

पुलिस ने उसे लोगों की मदद से वहीं दबोच लिया और देर रात ही गुड़गांव ले आई। ख्याला थाना में आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे गुड़गांव पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली पुलिस और गुड़गांव पुलिस दोनों ने ही बच्चियों का मेडिकल कराया।

बड़ी बेटी से रेप की पुष्टि हो गई है। महिला, दोनों लड़कियों का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा उसे पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed