{"_id":"4781c2d068fe8677a6c3ef19481be228","slug":"father-of-nine-year-old-s-death-on-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापा की शराब, बनी नौ साल के बेटे की मौत का कारण्ा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पापा की शराब, बनी नौ साल के बेटे की मौत का कारण्ा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के शराब पीने की आदत उसके बेटे की जान ले लेगी। इस बारे में शायद ही कभी पिता ने सोचा होगा।
विज्ञापन
पिता ने घर में रखी थी और वो शराब बन गई गई बच्चे की मौत का कारण। शराब कितनी खतरनाक साबित हो सकती है, यह सोमवार को केरल के कोल्लम में देखने को मिला। पिता की लाई शराब पीने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे को रविवार को अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि जांच के दौरान उसकी आंत में शराब का अंश मिला था। बाद में पुलिस ने उसके पिता का बयान लिया। उसने बताया कि घर में शराब पड़ी हुई थी और बच्चे ने उसे पी लिया हो।
विज्ञापन
यह भी संदेह जताया जा रहा है कि कि माता-पिता के घर से बाहर रहने के दौरान बच्चे ने पूरी बोतल शराब पी ली थी। वापस आने पर दोनों ने उसे बेहोश देखा और अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।