फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   father of groom asked for bike

बेटों को मिली बाइक, पिता बोला मुझे भी चाहिए, बाराती बंधक

Wed, 19 Aug 2015 02:11 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
father of groom asked for bike

ग्राम सैडभर में दहेज में बाइक मांगने पर वाजिदपुर से आई दो सगी बहनों की बारात को बंधक बना लिया गया। आरोप है कि दूल्हों के पिता ने अपने लिए दहेज में बाइक मांगी। इसके विरोध में सैडभर के लोगों की बारातियों के साथ मारपीट भी हुई।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव में इस मसले पर बैठी पंचायत में पंचों ने दहेजलोभियों के परिवार में लड़कियों की शादी करने से इंकार करने का फरमान सुनाया। पंचायत में दूल्हे के पिता पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। पंचों ने कहा कि जुर्माना भरने तक बारात को गांव से नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस पंचायत के सामने मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन


सैडभर गांव की दो बहनों का रिश्ता बड़ौत क्षेत्र के गांव वाजिदपुर के दो सगे भाइयों से तय हुआ। सोमवार शाम सैडभर गांव में बारात आई। बताया जाता है कि देर रात जब दुल्हनों की विदाई की रस्म हो रही थी, तभी दूल्हों के पिता ने दुल्हनों के परिजनों से अपने लिए दहेज में बाइक मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी रात बारात को बनाए रखा बंधक

father of groom asked for bike

मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर वर और वधू पक्ष में कहासुनी हो गई। इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि घरातियों और बारातियों में मारपीट शुरू हो गई। इससे वहां पर हंगामा हो गया।

गांव के लोगों ने रात में ही बारात को बंधक बना लिया। पूरी रात बारात को बंधक बनाए रखा गया। लड़की के परिजनों ने उनके साथ शादी करने से इंकार कर दिया और पंचायत बुलाई गई।  मंगलवार को क्षेत्र के 30 गांवों की पंचायत हुई।

पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तय हुआ कि जब तक दूल्हों के पिता शादी में लगे तीन लाख रुपये नहीं देगा, तब तक बारात को गांव से नहीं जाने दिया जाएगा।

'प्लॉट बेचकर दे दूंगा रकम'

father of groom asked for bike

सूचना पर सीओ बागपत नरेंद्र प्रताप सिंह और सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनो पक्षों से बातचीत की। इस बारे में सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष और गांव के लोग आपस में बैठकर समस्या का समाधान कर रहे हैं। यदि इस मामले में तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

दूल्हों के पिता इमरान का कहना है कि उसका मेरठ में प्लाट है। वह प्लाट बेचकर रकम दे देगा, लेकिन पंचायत उसकी बात पर सहमत नहीं है। पंचायत में ही प्लाट के ग्राहकों को बुलाया जा रहा है। शाम तक पंचायत जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed